Trending

दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने के बाद ऋषभ पंत भावुक

ऋषभ पंत ने आईपीएल में डेब्यू मैच 2016 में खेला था। दिल्ली कैपिटल्स का नाम तब दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। पंत और दिल्ली कैपिटल्स का साथ उसी तरह देखा जाने लगा था, जैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और विराट कोहली का साथ या चेन्नई सुपरकिंग्स और एमएस धोनी का साथ… आईपीएल में पंत कभी किसी और जर्सी के लिए खेलेंगे, यह तो कभी दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स ने सोचा भी नहीं होगा, 2025 में ऐसा ही कुछ होता नजर आने वाला है।

@RishabhPant17

ऋषभ पंत को 2025 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रिटेन नहीं किया गया, पहले लगा पंत खुद नहीं चाहते होंगे रिटेन होना या फिर पैसों को लेकर बात नहीं बनी होगी, हालांकि पंत ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले क्लियर कर दिया था कि मसला पैसों का था ही नहीं।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले जो प्रिडिक्ट हो रहा था कि पंत कमाई के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डालेंगे, वैसा ही कुछ हुआ और पंत को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं, दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने का दुख उनको कितना है, इसका अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लगा सकते हैं।

पंत ने कुल 111 आईपीएल मैच में 110 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 35.31 की औसत से और 148.93 की औसत से कुल 3284 रन बनाए हैं। पंत एक शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं।