Trending

रोनाल्डो व मेस्सी के बाद चैंपियंस लीग 100 गोल करने वाले तीसरे खिलाडी बन गए लेवांडोव्स्की

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 100 गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

अर्लिंग हॉलैंड ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और चैंपियंस लीग में 100 गोल करने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। इस खिलाड़ी ने मैनचेस्टर सिटी की तरफ से फेयेनोर्ड के खिलाफ दो गोल किए और कुल गोल की संख्या 46 पर पहुंचाई।

साभार : गूगल

हॉलैंड के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद मैनचेस्टर सिटी ने फेयेनोर्ड के खिलाफ यह मैच 3-3 से ड्रा खेला। लेवांडोव्स्की ने ब्रेस्ट के खिलाफ बार्सिलोना की 3-0 से जीत में शुरू में ही पेनल्टी को गोल में बदलकर चैंपियंस लीग में अपना 100वां गोल किया।

पोलैंड के इस स्टार स्ट्राइकर ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में प्रतियोगिता में अपना 101वां गोल किया। चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 140 गोल रोनाल्डो ने किए हैं। मेसी का नंबर आता है जिनके नाम पर 129 गोल दर्ज हैं।

लेवांडोव्स्की ने मैच के बाद कहा,‘‘यह बहुत अच्छी संख्या है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं चैंपियंस लीग में 100 गोल कर पाऊंगा। मैं क्रिस्टियानो और मेसी के क्लब में शामिल होकर खुश हूं। लेवांडोव्स्की चैंपियंस लीग में अपने 125वेंं मैच में इस मुकाम पर पहुंचे। मेसी ने 123 और रोनाल्डो ने 137 मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बार्सिलोना की तरफ से दूसरे हाफ में दानी ओल्मो ने गोल किया। बार्सिलोना ने इस तरह से ब्रेस्ट के अजेय अभियान पर रोक लगाई जिससे वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

इंटर मिलान ने लीपज़िग को आत्मघाती गोल से 1-0 से हराया। इससे वह 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर आ च गया, जो बार्सिलोना और लिवरपूल से एक अधिक है। सीरी ए चैंपियन इंटर मिलान एकमात्र ऐसा क्लब है जिसने इस प्रतियोगिता में कोई गोल नहीं खाया है।