Trending
डोपिंग का डंक, पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा एक माह के लिए निलंबित
पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने प्रतिबंधित पदार्थ ट्राइमेटाजिडीन के लिए पॉजिटिव मिलने के बाद एक महीने का निलंबन स्वीकार किया। अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटिग्रिटी एजेंसी ने गुरुवार को यह ऐलान किया।

अगस्त में स्वियातेक टूर्नामेंट से बाहर हुई जांच में विफल रही और आईटीआईए ने पोलैंड की 23 वर्षीय खिलाड़ी के स्पष्टीकरण को स्वीकार कर लिया कि यह अनजाने में हुआ था।
आईटीआईए ने बोला कि उनकी गलती का स्तर लापरवाही की सीमा के निचले स्तर पर था। शीर्ष रैंकिंग पर काबिज यानिक सिनर मार्च में स्टेरॉयड के लिए हुई जांच में विफल रहे थे।