Trending

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : डिंग लिरेन व डी गुकेश की चौथी बाजी ड्रॉ

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और गत चैंपियन डिंग लिरेन ने शुक्रवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप की चौथी बाजी ड्रॉ खेली जिससे दोनों खिलाड़ी बराबरी पर हैं।

@FIDE_chess

दोनों खिलाड़ियों ने 42 चाल के बाद बाजी ड्रॉ कराने पर सहमति जाहिर की। इस तरह से 14 दौर के इस मुकाबले में चार दौर के बाद दोनों खिलाड़ी दो-दो अंक लेकर बराबरी पर हैं।

विश्व चैंपियनशिप खेल रहे 18 वर्षीय गुकेश ने बुधवार को तीसरी बाजी जीतकर बराबरी की थी। चीन के 32 वर्षीय खिलाड़ी लिरेन ने पहली बाजी जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। दूसरी बाजी ड्रॉ रही थी।