Trending
विश्व शतरंज चैंपियनशिप : पांचवीं बाजी में डी गुकेश व डिंग लिरेन ने खेला ड्रॉ
शनिवार को भारतीय चैलेंजर डी गुकेश ने सफेद मोहरों से खेलते हुए विश्व शतरंज चैंपियनशिप की पांचवीं बाजी में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन से ड्रॉ खेला। दोनों 40 चालों के बाद ड्रॉ पर राजी हुए। 14 दौर की चैंपियनशिप में लगातार दूसरे ड्रॉ के बाद दोनों खिलाड़ियों के बराबर 2.5-2.5 अंक हो गए हैं।

चैंपियनशिप जीतने के लिए उन्हें पांच अंक की जरुरत है। 18 वर्षीय भारतीय गुकेश खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर हैं और उन्होंने बुधवार को तीसरी बाजी जीती थी। 32 वर्षीय लिरेन ने पहली बाजी जीती थी। दोनों ने दूसरी और चौथी बाजी में अंक बांटे थे।