सामने आया रोहित शर्मा के बेटे का नाम, पत्नी रितिका ने इंस्टा स्टोरी पर साझा की तस्वीर
रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? इसका जवाब मिल गया है। जन्म के 15 दिन तक किसी को भी पता नहीं था कि रोहित और रितिका सजदेह के बेटे का नाम क्या है, रितिका ने इंस्टा स्टोरी साझा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्रिसमस थीम से बताया है कि उनके बेटे का नाम अहान है।

कप्तान रोहित 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया था। एक क्रिसमस थीम की मूर्ति सी है, जिसमें एक पर लिखा है Rits यानी रितिका, दूसरे पर लिखा है Ro यानी रोहित शर्मा, तीसरे पर लिखा है…Sammy यानी समायरा और चौथे छोटे से बच्चे के सिर पर लिखा है Ahaan

रोहित ऑस्ट्रेलिया में हैं और वे कैनबरा में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेलना है। रोहित ये मैच इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे।
अहान नाम का मतलब होता है जागृति, चेतना, जागरूकता, पुनर्जन्म या नई शुरुआत। ये एक हिंदू नाम है और यह भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे भगवान विष्णु से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। यह नाम संस्कृत के शब्द अह से लिया गया है, जिसका मतलब है जागृत करना। ऐसा माना जाता है कि अहान नाम का धारक हमेशा नई शुरुआत करता है और नए अवसरों की तलाश करता है।