एडिलेड के लिए टीम इंडिया निकली, 6 दिसंबर से डे-नाइट टेस्ट का आगाज
टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए कैनबरा से एडिलेड के लिए निकल चुकी है। पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भारत कैनबरा पहुंची, जहां प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ उसे दो दिवसीय डे-नाइट वॉर्म-अप मैच खेलना था।

दो में से एक दिन बारिश ने खेल बिगाड़ा और 1 दिसंबर को भारत ने इस वॉर्म-अप मैच को जीता और 2 दिसंबर को एडिलेड के लिए निकले। कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में लौट चुके हैं और वॉर्म-अप मैच में भी हिस्सा लिया था।
एडिलेड में खेला जाने वाला यह मैच डे-नाइट होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिहाज से यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है, इसके अलावा इस टेस्ट मैच के रिजल्ट से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों की संभावनाओं पर भी असर पड़ेगा। भारतीय टीम को 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलना है।