Trending
रियाल मैड्रिड की जीत में किलियन एमबापे का गोल
किलियन एमबापे ने गोल किया, जिससे रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में गेटाफे को 2-0 से हराया। एमबापे शुरू में रियाल मैड्रिड से जुड़े थे, अपने निराशाजनक प्रदर्शन के चलते वह आलोचकों के निशाने पर थे। उन्होंने सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में 38 वें मिनट में गोल दागा।

बुधवार को चैंपियंस लीग में लिवरपूल के खिलाफ मैच में एमबापे का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह इस मैच में पेनल्टी पर भी गोल नहीं कर पाए थे। हाल के खराब खेल के लिए कुछ फैंस की आलोचना का शिकार बने जूड बेलिंगहैम ने 30वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर रियाल मैड्रिड को बढ़त दिलाई थी।
जीत से रियाल मैड्रिड शीर्ष पर रहने वाले बार्सिलोना से केवल एक अंक पीछे रह गया है जबकि उसने अपने इस प्रतिद्वंद्वी से एक मैच कम खेला है। बार्सिलोना शनिवार को लास पालमास से 2-1 से हारा था।