Trending

22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु शादी करने जा रही हैं। वे 22 दिसंबर को उदयपुर में हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी के बंधन में बंधेंगी। वेंकट पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं।

सिंधु के पिता पीवी रमन ने सोमवार रात लखनऊ में कहा- दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे, एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधू का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।

साभार : गूगल

सिंधु के पिता ने कहा, यही कारण है कि दोनों परिवारों ने 22 दिसंबर को शादी समारोह आयोजित करने का फैसला किया। रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। वे जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगी, क्योंकि अगला सीजन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।  शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे।

29 वर्षीय पीवी सिंधु ने रविवार रात सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का टाइटल जीत लिया। उन्होंने चीन की वू लुओ यू को 21-14, 21-16 से हराया। सिंधु ने 2 साल 4 महीने बाद कोई टाइटल जीता था। उन्होंने जुलाई 2022 में आखिरी टाइटल जीता था।

भारतीय स्टार ने कहा था- इस जीत से मेरा आत्म विश्वास बढ़ेगा। 29 वर्ष का होना मेरे लिए कई मायनों में फायदेमंद है। मेरे पास काफी अनुभव है। मैं निश्चित रूप से कुछ वर्षों तक खेलूंगी। सिंधु के लिए पेरिस ओलंपिक निराशाजनक रहा था। वे राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गई थीं। उन्हें चीन की ही बिंग जोओ ने 21-19, 21-19 से हराया था।