Trending
विश्व शतरंज चैंपियनशिप : सातवीं बार भी गुकेश व लिरेन ने खेला ड्रॉ
भारतीय डी गुकेश और गत चैंपियन डिंग लिरेन ने मंगलवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप की सातवीं बाजी ड्रॉ खेली जिससे दोनों समान अंक के साथ बराबर चल रहे हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह लगातार चौथी बाजी ड्रॉ रही। दोनों खिलाड़ियों के सात दौर के बाद समान 3.5 अंक हैं और अब भी चैंपियनशिप जीतने से चार अंक दूर हैं। जो खिलाड़ी 14 बाजी के मुकाबले में पहले 7.5 अंक जुटा लेगा वह चैंपियन बनेगा।
दोनों खिलाड़ी 72 चाल के बाद बाजी को ड्रॉ कराने को राजी हो गए। यह पांचवां ड्रॉ है। चीन के लिरेन ने पहला गेम जीता था जबकि गुकेश ने तीसरा गेम जीता था। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरी, चौथी, पांचवीं और छठी बाजी भी ड्रॉ रही।