सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की डायरेक्टर बनी सारा तेंदुलकर
काफी समय से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर काफी समय से एक फाउंडेशन चला रहे हैं। इसका नाम उन्होंने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन रखा है, जिसके तहत वे गरीब बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जोड़ने का काम करते हैं।

इसी फाउंडेशन में अब उनकी बेटी सारा तेंदुलकर को अहम जिम्मेदारी मिली गई है। उन्होंने बताया है कि सारा तेंदुलकर हमारे फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन कर रही हैं। सारा तेंदुलकर ने अपनी मास्टर डिग्री भी लगभग इसी फाउंडेशन से जुड़े कार्यों में हासिल की है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर सारा तेंदुलकर को लेकर लिखा, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर एसटीएफ (सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन) में डायरेक्टर के रूप में शामिल हो गई हैं।
उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की इस यात्रा पर निकल पड़ीं, तो यह इस बात की याद दिलाता है कि वैश्विक शिक्षा कैसे पूर्ण चक्र में आ सकती है।
सारा तेंदुलकर इस फाउंडेशन के कार्यों में पहली भी अपना हाथ बटाती आई हैं। अब जब उनकी एजुकेशन पूरी हो गई है और तो उनको डायरेक्टर बना दिया गया है। अब उन्हीं के कंधों पर इस फाउंडेशन से लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी है। सचिन तेंदुलकर ने कई साल पहले इस फाउंडेशन की स्थापना की थी और वे अब तक हजारों बच्चों की मदद कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर की पत्नी इस फाउंडेशन की को-फाउंडर और डायरेक्टर हैं।