Trending

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : आठवीं बाजी ड्रॉ, डी गुकेश व डिंग लिरेन के 4-4 अंक

भारतीय डी गुकेश और चीन के डिंग लिरेन ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप की आठवीं बाजी में पांचवां ड्रॉ खेला जिससे दोनों समान अंकों के साथ बराबरी पर हैं।

@FIDE_chess

इस ड्रॉ बाजी के बाद दोनों के 4-4 अंक हैं जो चैंपियनशिप जीतने के लिए 7.5 अंक से अब भी 3.5 अंक कम हैं। दोनों खिलाड़ी आठवीं बाजी में 51 चाल के बाद ड्रॉ पर राजी हुए।

यह छठा ड्रॉ था। लिरेन ने शुरुआती बाजी जीती थी जबकि गुकेश तीसरी बाजी में विजयी रहे थे। दूसरी, चौथी, पांचवीं, छठी और सातवीं बाजी भी ड्रॉ रही।