Trending

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : गुकेश-लिरेन का नौवां मैच भी ड्रॉ

भारतीय डी गुकेश और गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच विश्व शतरंज चैंपियनशिप की नौवीं बाजी भी गुरुवार को ड्रॉ रही जिससे यह मुकाबला बराबरी पर है। यह लगातार छठी बाजी और मुकाबले की कुल सातवीं बाजी है जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने अंक साझा किए।

@FIDE_chess

इस ड्रॉ के बाद दोनों खिलाड़ियों के समान 4.5 अंक हो गए हैं जो चैंपियनशिप जीतने के लिए 7.5 अंक से तीन अंक कम हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 54 चाल के बाद बाजी को ड्रॉ कराने पर सहमत हुए। चीन के लिरेन ने शुरुआती बाजी जीती थी जबकि गुकेश तीसरी बाजी में विजयी रहे थे। दूसरी, चौथी, पांचवीं, छठी, सातवीं और आठवीं बाजी ड्रॉ रही।

शुक्रवार को आराम का दिन है जिसके बाद दोनों खिलाड़ी शनिवार को फिर मुकाबला शुरू करेंगे। इस 25 लाख डॉलर इनामी चैंपियनशिप में अब सिर्फ पांच बाजियां बची हैं और अगर 14 दौर के बाद भी स्कोर बराबर रहता है तो विजेता का निर्धारण करने के लिए ‘फास्टर टाइम कंट्रोल के तहत बाजियां होंगी।