इस वजह से बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम
डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जब मैदान पर आये, उनकी बांह पर काली पट्टी बंधी थी। 10 साल पहले 2014 में ऑस्ट्रेलियाई बैटर फिल ह्यूज शेफील्ड शील्ड मैच खेल रहे थे, जब सीन एबट की एक बाउंसर उनके सिर में लग गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ह्यूज की 10वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के आज से शुरू हुए एडिलेड टेस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि देना भी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तीन शेफील्ड शील्ड मैचों के दौरान भी उन्हें श्रृद्धांजलि दे रहा है, जब खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं और और झंडे आधे झुके रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेल चुके ह्यूज की मौत उनके जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही हुआ था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीईओ निक हॉकली ने कहा था, हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ह्यूज का परिवार इसे लेकर सहज रहे और हम उनके जीवन और असाधारण उपलब्धियों का जश्न सही तरीके से मना सकें। खेल के चौथे दिन उनकी याद में एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।