Trending
इटैलियन कप फुटबॉल : लाजियो की जीत में तिजानी नोस्लिन की हैट्रिक, नेपोली को 3-1 से हराया
लाजियो ने तिजानी नोस्लिन की हैट्रिक से सिरी ए में शीर्ष पर चल रहे नेपोली को 3-1 से हारकर इटैलियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नीदरलैंड के फारवर्ड नोस्लिन ने स्टेडियो ओलंपिको में 32वें, 41वें और 50वें मिनट में गोल करके लाजियो को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।

जियोवानी शिमोन ने नेपोली की ओर से गोल किया। दोनों टीम रविवार को सिरी ए में भिड़ेंगी। नेपोली ने लीग में एक अंक की बढ़त बनाई और पांचवें स्थान पर मौजूद लाजियो से चार अंक आगे है।