ठंड भी कम नहीं कर सकी खिलाड़ियों का जोश, ट्रायल में उमड़े शहर भर के एथलीट
लखनऊ। सूरज की किरण फूटने से पहले ही शनिवार को बाबू स्टेडियम में शहर भर के एथलीटों की भीड़ जमा हो गई। देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का जज्बा दिल में लिये ये खिलाड़ी ट्रायल में अपनी बारी की बेसब्री से प्रतीक्षा करते दिखाई पड़े।

ठंड भी इन खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं कर सकी। लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को बाबू स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किये गये। आज चयनित की गई लखनऊ एथलेटिक्स टीम आगामी 15 दिसंबर को 59वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

यह चैंपियनशिप भी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इस चैंपियनशिप में महिला, पुरुष के अलावा अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 आयु वर्ग के लिए मुकाबले होंगे। चयन ट्रायल के बाद लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने लखनऊ टीम घोषित की और चयनित खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

टीम इस प्रकार है:
– 16 वर्ष से कम आयु वर्ग
बालक- कृष्णा, शुभम यादव, प्रबल कुमार,
बालिका – रेजीना, पायल, रचना मौर्या,
– 18 वर्ष से कम आयु वर्ग
बालक- सौरव कुमार, अब्दुल मुकेश, सिद्धार्थ सेन,
बालिका- प्रीति यादव, सियोन बारला, सुष्मिता यादव
– 20 वर्ष से कम आयु वर्ग
पुरुष- अनूप कुमार, निखिल वर्मा, अरमान अली, हसनैन आगा, सौरभ यादव, मो. अतहर
महिला- अनिष्का गौतम,
– ओपन कैटेगिरी
पुरुष- इस्लाम अली, सत्येंद्र कुमार, शिवम कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार रावत
महिला- ज्योति, प्रतीक्षा यादव, रोनम वर्मा, सीमार सिंह,