नई कार से स्‍कूल लेने गई मां…अपने ही दो बच्‍चों को दी मौत

स्‍कूल से छुट्टी होने के बाद जैसे ही मां कार से इन्हें लेने आगे बढ़ी तो कार से उसका कंट्रोल खो गया और अपने ही दोनों बच्‍चों पर गाड़ी चढ़ा दी. इस हादसे में दोनों बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई. 

बच्‍चों को सरप्राइज देने अपनी नई इलेक्ट्र‍िक कार से मां स्‍कूल जा रही थी जहां उसके दोनों बच्‍चों पढ़ रहे थे. स्‍कूल से छुट्टी होने के बाद जैसे ही मां कार से इन्हें लेने आगे बढ़ी तो कार से उसका कंट्रोल खो गया और अपने ही दोनों बच्‍चों पर गाड़ी चढ़ा दी. इस हादसे में दोनों बच्‍चों की मौके पर ही मौत हो गई. 

यह द‍िल दहलाने वाली घटना चीन की है. चीन के लॉन्‍गैंग काउंटी में मह‍िला ने नई घरेलू एनर्जी इलेक्‍ट्र‍िक कार ली थी. कार से वह अपने दोनों बच्‍चों को लाने के ल‍िए गई थी. जैसे ही बच्‍चे कार की तरफ बढे़, वैसे ही मां ने कार पर अपना कंट्रोल खो द‍िया और अपने ही बच्‍चों को रौंदते हुए कार आगे बढ़ा दी. इसके बाद कार में आग लग गई. 

दोनों छोटे बच्‍चों को मृत हालत में देखा

इस घटना को ज‍िसने भी देखा, वह शॉक्‍ड हो गया. इस हादसे में कार तो डैमेज हो ही गई लेक‍िन क‍िसी तरह वह बाहर न‍िकली. जब सड़क पर उसने अपने दोनों छोटे बच्‍चों को मृत हालत में देखा तो वह दहाड़ मारकर वहीं रोने लगी. बच्‍चों को खुश देखने के ल‍िए उसने नई कार ली थी लेक‍िन अब वही बच्‍चे उसके सामने मृत हालत में सड़क पर पड़े थे.

पूरी तरह से डैमेज हो गई कार

घटना के बाद कार में आग लग गई और पूरी तरह से कार डैमेज हो गई. यह एक इलेक्‍ट्रिक कार थी. इस हादसे ने इलेक्‍ट्रिक कारों के कंट्रोल पर भी सवाल उठा द‍िया है. ज‍िस तरह से यह दर्दनाक घटना घटी , उसमें अभी यह जांच की संभावना है क‍ि आख‍िर कार का कंट्रोल कैसे चला गया.