Trending

चैंपियंस लीग फुटबॉल : रियाल मैड्रिड की उम्मीद कायम, लिवरपूल की जीत

रियाल मैड्रिड ने अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों के गोल से अटलांटा को 3–2 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद कायम रखी जबकि शीर्ष पर काबिज लिवरपूल ने अपना विजय अभियान जारी रखा।

साभार : गूगल

मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड की तरफ से किलियन एम्बाप्पे, विनीसियस जूनियर और जूड बेलिंगहैम ने गोल दागे, जिससे 15 बार का चैंपियन इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत हासिल करने में सफल रहा।

इस बीच छह बार के चैंपियन लिवरपूल ने मोहम्मद सलाह के गोल से गिरोना को 1–0 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। पेरिस सेंट-जर्मेन ने भी साल्ज़बर्ग को 3-0 से हराकर जीत हासिल की। बायर लेवरकुसेन ने इंटर मिलान को 1-0 से हराया जिससे वह दूसरे स्थान पर है। एस्टन विला ने लीपज़िग को 3-2 से हराया और वह तीसरे स्थान पर है।