Trending
डी गुकेश सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन, लिरेन के खिलाफ जीती निर्णायक बाजी
डी गुकेश गुरुवार को 14वीं बाजी में चीन के डिंग लिरेन को हराने के साथ 18 साल की आयु में विश्व शतरंज का खिताब अपने नाम किया।

गुकेश ने इस मुकाबले की आखिरी बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरुरी 7.5 अंक के साथ खिताब जीता। यह बाजी अधिकांश समय ड्रॉ की ओर जाती दिख रही थी।
गुरुवार को गुकेश की खिताबी जीत से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन थे जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब अपने नाम किया था।
गुकेश साल के आगाज में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था।