Trending
महिला चैम्पियंस लीग : बार्सीलोना क्वार्टरफाइनल में, हमारबी को 3-0 से हराया
दो बार की गत चैंपियन बार्सीलोना ने हमारबी को 3 . 0 से हराकर महिला चैम्पियंस लीग फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इवा पाजोर ने पहले हाफ में बार्सीलोना के लिये दो गोल दागे जबकि आखिरी सीटी बजने से दस मिनट पहले ऐताना बोनमाती ने तीसरा गोल दागा।

पहले मैच में मैनचेस्टर सिटी से दो गोल से हारने के बाद बार्सीलोना ने बाकी चार मैचों में 23 गोल किये और एक गंवाया। मैनचेस्टर सिटी ने ग्रुप डी में 15 अंक लेकर बढत बनाये रखी है। बार्सीलोना तीन अंक पीछे है जो आखिरी ग्रुप मैच में मैनचेस्टर सिटी से खेलेगा।