Trending
आस्ट्रेलियाई ओपन के लिए स्टान वावरिंका को वाइल्ड कार्ड
तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टान वावरिंका को जनवरी में होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये वाइल्ड कार्ड मिला है। टेनिस आस्ट्रेलिया ने कहा कि वावरिंका के साथ आस्ट्रेलिया के ट्रिस्टन स्कूलकेट, लि टू, जेम्स मैकाबे, डारिया साविले, एला टोमजानोविच, एमर्सन जोंस, टालिया गिब्सन और माया जोइंट को वाइल्ड कार्ड मिला है।

वावरिंका ने 2014 में रफेल नडाल को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 2015 फ्रेंच ओपन और 2016 अमेरिकी ओपन भी जीता।