Trending

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस वजह से निराश

अपनी चोट के समय से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड काफी निराश हैं। गाबा में ड्रॉ हुए तीसरे मैच के दौरान दाएं पैर की पिंडली में खिंचाव के कारण वह भारत के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।

© AFP

वह मांसपेशियों के खिंचाव के कारण एडिलेड में दिन-रात्रि के दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल सके थे। उन्होंने कहा, यह बहुत निराशाजनक है। तीसरे टेस्ट से पहले सब ठीक था। अगर यह मांसपेशियों में खिंचाव होता तो मैं समझ सकता था। लेकिन यह अचानक से पिंडली में आया खिंचाव है।

यह समय की बात है क्योंकि इतने बड़े मुकाबलों से बाहर होना निराशाजनक है। हेजलवुड को तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल में एक ओवर डालने के बाद स्कैन के लिए भेजा गया था।