Trending

उत्तर प्रदेश ने नेशनल लेवल पर जीते दो स्वर्ण व एक रजत पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित योनेक्स सनराइज 77वीं इंटर स्टेट- इंटर जोनल एवं 86वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते।

इस प्रतियोगिता में पुरुष युगल यूपी के अर्श मोहम्मद व राजस्थान के संस्कार सारस्वत ने तमिलनाडु के पी.नवीन व वी.लोकेश को 21-12, 12-21, 21-19 से हराकर स्वर्ण जीता। मिश्रित युगल में यूपी आयुष अग्रवाल व श्रुति मिश्रा ने रोहन कपूर व जी.शिवानी को 21-17, 21-18 से हराकर स्वर्ण जीता। महिला युगल वर्ग में यूपी की श्रुति मिश्रा व प्रिया देवी की जोड़ी को रजत पदक मिला।

इस प्रतियोगिता मे एन्ड्रा मुलजया (इंडोनेशियन कोच), मुकुल भारद्वाज कोच, वाईके जायसवाल एवं कुमारी रूपल आनंद मैनेजर की इस सफलता पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास, अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल व सचिव डा.सुधर्मा सिंह सहित संघ की कार्यकारिणी ने पदक विजेताओं को बधाई दी।