Trending

मेलबर्न ग्राउंड पर नया रिकॉर्ड, बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने के लिए जुटे 87242 दर्शक

मेलबर्न ग्राउंड पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 87242 दर्शक मैदान में जुटे जो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक दिन की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है।

Getty Images

चौथे टेस्ट के पहले दिन के टिकट मैच से दो सप्ताह पहले ही बिक गए थे। दर्शकों को पहले दिन रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिला जब आस्ट्रेलिया के लिये डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने पहले सत्र में जसप्रीत बुमराह को दो छक्के मारे। आखिरी सत्र में बुमराह ने टीम इंडिया को मैच में लौटाया। आस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन बना लिये हैं।