Trending

लखनऊ मंडल आरएसओ अजय सेठी हुए सेवानिवृत

लखनऊ। खेल विभाग में अपनी 36 साल की सेवा के बाद लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके रिटायरमेंट पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अन्य कर्मियों और कोचेज व खिलाड़ियों ने केडी सिंह बाबू स्टैडियम में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह की अध्यक्षता साई की पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल ने की और खेल में उनके योगदान को सराहनीय बताया। वहीं लखनऊ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा.आनन्द किशोर पाण्डेय ने उन्हें रिटायरमेंट के बाद नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि आप अगे भी खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर खेल विभाग में तैनात खेल अधिकारी रणजीत राज, राजेश सोनकर, मंजू शर्मा, राजेश गौड़, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मो.तौहीद, बाक्सिंग कोच कृपाशंकर, जिमनास्टिक कोच रविकांत यादव सहित रंजना गुप्ता, नीतीश दीचित , शुशील कुमार, लता, ऋषि कुमार, अशोक कुमार, ज्योति निषाद, अरविन्द कुशवाहा, साधना, रिज़वान अहमद, मालविका बाजपेयी, अक्षय यादव, आसिफ, सोहनलाल, सतीश यादव व अन्य मौजूद रहे।