पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वार्नर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बार कुछ बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग के लिए मिलने वाले हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि उनको आईपीएल से नजरअंदाज किया गया है। इस लिस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम जुड़ गया है।

डेविड वॉर्नर भी आईपीएल मेगा ऑक्शन में इग्नोर हुए थे। ऐसे में वे अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे। पीएसएल के ड्राफ्ट के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें उनको जगह मिल गई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पीएसएल सीजन 10 के ड्राफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले नए मार्की खिलाड़ी बन गए हैं।
पीएसएल ने एक्स पर इस खबर की घोषणा करते हुए कहा, “2024 का अंत शानदार तरीके से हुआ। ऑस्ट्रेलियाई पावरहाउस डेविड वॉर्नर ने पीएसएल ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण कराया है!” आगामी पीएसएल सीजन 10 बलूचिस्तान के ग्वादर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, ड्राफ्ट 11 जनवरी को शेड्यूल है। डेविड वॉर्नर के अलावा टिम साउदी, जेम्स नीशन और शाकिब अल हसन समेत कई अन्य क्रिकेटर इसमें खेलने वाले हैं।