Trending
हॉकी इंडिया लीग : यूपी रूद्राज की जीत से वापसी, सूरमा हॉकी क्लब को दिया झटका
यूपी रूद्राज ने गुरुवार को हॉकी इंडिया लीग के मैच में सूरमा हॉकी क्लब को 3-0 से हराया। यूपी रूद्राज के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम में सुदीप चिरमाको ने दूसरे मिनट, जोबानप्रीत सिंह ने 38वें मिनट में और आकाशदीप सिंह ने 58वें मिनट में गोल किये।

यूपी रूद्राज ने इस तरह जीत की लय जारी रखी और दो मैच में छह अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर आ गया। पिछले मैच में यूपी रूद्राज ने कलिंगा लांसर्स पर 3-1 से जीती थी जबकि सूरमा हॉकी कलब ने पेनल्टी शूटआउट में तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-1 से हराया था।