Trending

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप : शिवा थापा व सचिन सिवाच की जीत

गत विजेता शिवा थापा ने आठवीं एलीट पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को वेल्टरवेट (60 से 65 किलोवर्ग) में इनायत खान पर जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

असम के लिए खेल रहे थापा लंदन ओलंपिक 2012 के लिये क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा भारतीय मुक्केबाज बने थे। उन्होंने पहले दौर में इनायत को 5 . 0 से हराया। पूर्व विश्व युवा विजेता सचिन सिवाच ने सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के लिये खेलते हुए अक्षय को 5 . 0 से हराया।

दूसरे दिन राजस्थान के देवांश सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के विकास सिंह को फ्लायवेट (47 से 50 किलो) वर्ग में हराया। इसी वर्ग में छत्तीसगढ के आशुतोष यादव ने गुजरात के अकलीम खान को हराया। राजस्थान के प्रियदर्शी सिंह अशिया (लाइट मिडिलवेट), पुष्पेंद्र सिंह (क्रूसरवेट) और हर्ष चौधरी (हैवीवेट) ने भी जीत हासिल की।