दिलजीत दोसांझ दिखें बेहाल, खून में सने एक्टर की हालत देख फैंस हुए हैरान, जानिए क्या है माजरा?

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. दिलजीत की इन फोटोज को देख फैंस काफी हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं . जानिए आखिर एक्टर की ये हालत कैसे हुई?
पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने गानों की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं. अपने पंजाबी गानों से ऑडिएंस का दिल तो दिलजीत बरसों पहले ही जीत चुके हैं. अब तो वो बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करके भी सिल्वर स्क्रीन पर छाए रहते हैं. फिलहाल इस वक्त दिलजीत अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं.
खून में सने दिखे दिलजीत
दरअसल, हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सिंपल कुर्ता पजामा और पगड़ी पहने जमीन पर बैठें नजर आ रहे हैं. वहीं इन तस्वीरों में वह खून से सने दिख रहे हैं. तस्वीरों में उनकी हालत बेहद खराब दिख रही है. दिलजीत की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस काफी घबरा गए हैं और कमेंट कर उनका हाल पूछने लग गए हैं. तो आइए आपको बतातें हैं कि आखिर दिलजीत कि ये हालत कैसे हुई है.
जानिए दिलजीत की तस्वीरों का सच
आपको बता दें कि दिलजीत की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब 95’ की है. इन तस्वीरों को दिलजीत ने शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं.’ दिलजीत की ये तस्वीरें उनकी दर्द भरी कहानी को बयां कर रहा है. तीसरे फोटो में एक्टर दो बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि दिलजीत की फिल्म पंजाब 95 जसवंत सिंह खालरा पर आधारित एक बायोपिक है, जो पिछले साल से चर्चा में थी. इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से 85 से 120 कट के चलते कई रुकावटों का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं फिल्म से खालरा नाम हटाए जाने का भी मामला शामिल है.फिलहाल अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दिलजीत अब जल्द ही अपनी इस फिल्म का अनाउंसमेंट कर सकते हैं. फिलहाल दिलजीत दोसांज की ये तस्वीरें इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में है.