Trending

आईटीएफ जे300 टूर्नामेंट : भारत की माया राजेश्वरन ने बालिका वर्ग में जीता खिताब

भारत की माया राजेश्वरन रेवती ने दिसंबर 2023 के बाद पहला एकल खिताब अपने नाम किया, जब उन्होंने आईटीएफ जे300 टूर्नामेंट में लड़कियों के फाइनल में एकातेरिना तुपित्सिना को हराया जबकि लड़कों के वर्ग में डोंगियोन हवांग विजेता रहे।

साभार : गूगल

पंद्रह वर्ष की माया ने एकातेरिना पर 3.6, 7.5, 6.2 से जीत दर्ज की। माया ने पिछले साल पुणे में खिताब जीता था। उसके बाद से वह पिछले साल सितंबर में डरबन में सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन उसके बाद से फॉर्म के लिये जूझ रही थी। लड़कों के वर्ग में हवांग ने रोशन संतोष को 6.1, 6.1 से हराया।