Trending

खो-खो विश्व कप : भारतीय पुरुष टीम भी अंतिम आठ में

भारतीय पुरुष टीम ने बुधवार को खोखो विश्व कप में पेरू पर 70-38 की जीत से क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। टूर्नामेंट में शानदार लय जारी रखते हुए भारतीय टीम ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए अपनी रणनीतिक श्रेष्ठता दिखाई।

@Media_SAI

मेजबान टीम ने वजीर प्रतीक वाईकर की अगुवाई में पहले राउंड में 36 अंक जुटाये। इसके बाद सभी टर्न में दबदबा जारी रहा और स्कोर 70 तक पहुंच गया।