‘उड़ने की आशा’ ने इन शोज से मारी बाजी, ‘ये रिश्ता’ का रहा ऐसा हाल

टीवी शो के फैंस के लिए टीआरपी लिस्ट काफी ज्यादा मायने रखती है. वहीं हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके सामने एक बार फिर टीआरपी लिस्ट लेकर हाजिर हो गए है.

जिन फैंस को टीवी शो देखने में इंटरेस्ट होता है. उन्हें टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार होता है. वहीं बार्क ने अपन टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. साल 2025 के दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में काफी बदलाव नजर आ रहे है. वहीं हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम आपके लिए टीआरपी लिस्ट लेकर आ गए है. आइए आपको बताते है कौन से शो ने अपनी किस नंबर पर जगह बनाई है. 

उड़ने की आशा

स्टार प्लस का मोस्ट फेवरेट शो ‘उड़ने की आशा’ पिछले काफी टाइम से टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है. शो की टीआरपी की बात करें तो उसकी रेटिंग 2.5 है. शो ने कई पुराने शोज को पीछे पछाड़ दिया है. 

अनुपमा 

रूपाली गांगुली का शो अनुपमा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पछाड़ कर अपनी दूसरे नंबर पर जगह बना ली है. शो की कहानी इन दिनों काफी मजेदार चल रही है. शो की रेटिंग की बात करें तो उसकी रेटिंग 2.4 है. 

गुम है किसी के प्यार में 

गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी लिस्ट अभी थोड़ी ठीक-ठाक नजर आ रही है. शो पिछले काफी टाइम से टीआरपी लिस्ट में नीचे गिर गया है. रेटिंग की बात करें तो उसकी रेटिंग 2.3 रेटिंग है. 

एडवोकेट अंजली अवस्थी

वहीं चौथे नंबर की बात करें तो चौथे नंबर पर एडवोकेट अंजली अवस्थी ने अपना नंबर बना लिया है. शो के ट्विस्ट एंड टर्न फैंस को काफी पसंद आ रहे है. रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 2.3 है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस का सबसे पुराना और सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को अनुपमा ने पीछे छोड़ दिया है. शो की टीआरपी को काफी ज्यादा झटका लगा है. शो में अरमान और अभिरा की कहानी फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है. शो 5वें नंबर पर आ गया है. शो की रेटिंग की बात करें तो वह 2.2 है. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टीआरपी में अपनी जगह बना ली है. शो की रेटिंग की बात करें तो उसकी रेटिंग 2.2 है और शो छठे नंबर पर पहुंच गया है. 

मंगल लक्ष्मी 

दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी टीआरपी लिस्ट में शामिल है. शो सातवे नंबर पर पहुंच गया है. शो की रेटिंग की बात करें तो वो 2.1 रेटिंग है.