Trending

टी-20 क्रिकेट में पार्ल रॉयल्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में आपने बहुत बार तेज गेंदबाजों को 20 के 20 ओवर डालते हुए देखा होगा, मगर क्या कभी आपने स्पिनर्स को ऐसा करता देखा। शायद नहीं, मगर यह घटना साउथ अफ्रीका टी20 लीग के दौरान घटी है।

@SA20_League

पार्ल रॉयल्स ने शनिवार (25 जनवरी) को उस समय इतिहास रचा जब प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उनके सभी ओवर्स स्पिन गेंदबाजों ने फेंके। फ्रैंचाईजी क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है।

पार्ल रॉयल्स के लिए ​​ब्योर्न फोर्टुइन, डुनिथ वेलालेज, मुजीब उर रहमान, नकाबायोमजी पीटर और जो रूट ने चार-चार ओवर फेंके और क्रमशः 20, 16, 17, 33 और 32 रन दिए। स्पिनर्स की इस उम्दा गेंदबाजी की वजह से डेविड मिलर की अगुवाई वाली टीम ने 140 के स्कोर को डिफेंड किया और मैच 11 रनों से जीता।

पार्ल रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर दयान गलीम थे, हालांकि स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के चलते मिलर को उनकी जरूरत महसूस नहीं हुई। फोर्टुइन, मुजीब और रूट ने दो-दो विकेट चटकाए और जबकि श्रीलंकाई ऑलराउंडर वेलालेज को एक सफलता मिली।

पार्ल रॉयल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 140 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में प्रिटोरिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 129 ही रन बना पाई। पार्ल रॉयल्स की यह अब तक खेले गए सात मैचों में छठी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।