रणजी ट्रॉफी : पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर की निगरानी में प्रैक्टिस करते दिखे विराट कोहली
विराट कोहली ने रणजी मैच में उतरने से पहले मुंबई में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर की निगरानी में शनिवार और रविवार को अभ्यास किया। कोहली 30 जनवरी से दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले रणजी मैच में खेलेंगे। उन्होंने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को इसकी जानकारी दे चुके हैं।

वहीं अभ्यास सत्र में बांगड़ को कोहली को 16 गज की दूरी से थ्रो डाउन करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कोहली को लगातार उठती हुई गेंद पर अभ्यास कराया। कोहली बैकफुट प्ले पर अधिक काम करते हुए दिखे। वह गेंदों को खेलने के लिए पीछे की ओर झुकते हुए नजर आए।
कोहली ऑफ स्टंप क्षेत्र में और उसके बाहर पिच की गई गेंदों के खिलाफ गंभीर तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह ऑफ स्टंप की बाहर जाती हुई गेंदों को खेल कर विकेट के पीछे कैच देकर आउट हुए हैं। कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ 190 रन बना पाए, जिसमें पर्थ में पहले टेस्ट में लगाया गया शतक भी है।
इस सीजन में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच घरेलू टेस्ट मैचों में उनका उच्चतम स्कोर 47 रन रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ, वे तीन टेस्ट मैचों में 15.50 की औसत से सिर्फ 93 रन ही बना पाए।
वहीं विराट कोहली के आखिरी रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 43 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद से फिर विराट कोहली दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में नजर नहीं आए।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को हार मिली। उसके बाद बीसीसीआई की हुई समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि सभी खिलाड़ियों को घरेलू सर्किट में हर हाल में खेलना होगा तभी वे नेशनल टीम में चयन के लिए नामित किए जाएंगे।