Trending

थाईलैंड मास्टर्स : श्रीकांत और सुब्रमण्यम की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम शुक्रवार को पुरुष एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच हारकर थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

साभार : गूगल

श्रीकांत को चीन के छठी वरीयता प्राप्त झेंग जिंग वांग के खिलाफ 17-21, 16-21 से हार मिली। सुब्रमण्यम ने चीन के एक अन्य खिलाड़ी जुआन चेन झू के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें एक घंटे 10 मिनट तक चले मैच में 21-19, 18-21, 13-21 से हार मिली।