Trending

काउंटी चैंपियनशिप : एसेक्स की तरफ से खेलेंगे शार्दुल ठाकुर

2025 सत्र के शुरुआत में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर एसेक्स की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन एक के सात मैचों में खेलेंगे। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत की तरफ से 11 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे।

@EssexCricket

ठाकुर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले महीने उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ 51 और 119 रन बनाए थे जबकि मेघालय के खिलाफ 84 रन की पारी खेली थी। उन्होंने मेघालय के खिलाफ हैट्रिक भी बनाई थी।

ठाकुर ने एसेक्स की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘‘मैं अगले सत्र में एसेक्स की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। इससे मुझे नयी चुनौतियों का सामना करने तथा अपनी प्रतिभा और कौशल को दिखाने का मौका मिलेगा।

काउंटी क्रिकेट ऐसा है जिसका मैं शुरू से हिस्सा बनना चाहता था और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसमें एसेक्स का प्रतिनिधित्व करूंगा।’’ ठाकुर को आईपीएल मेगा नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।