Trending

रूस की किशोरी मीरा एंड्रीवा दुबई ओपन की विजेता

दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में रूस की 17 वर्षीय खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्लारा टौसन को 7-6 (1), 6-1 से हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब हासिल किया।

Women’s Tennis Association (@wta) DDF Tennis Championships (@ddftennis)

इस जीत से एंड्रीवा का अगले सप्ताह विश्व रैंकिंग में पहली बार शीर्ष 10 में शामिल होना सुनिश्चित हो गया है। वह 2007 में निकोल वैदिसोवा के बाद ऐसा हासिल करने वाली पहली 17 वर्षीय खिलाड़ी बन जाएगी।

https://www.instagram.com/wta/p/DGYlsvIvTNB/?img_index=1

एंड्रीवा ने दुबई चैंपियनशिप में शुरू से लेकर अंत तक शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल तक के अपने सफ़र में 2023 की विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा, पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक और 2022 की विंबलडन चैंपियन एलेना रयबाकिना को हराया।