Trending

एएफसी अंडर-20 एशियाई कप : सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी टक्कर

सऊदी अरब ने बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया।

साभार : गूगल

सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला 120 मिनट तक गोलरहित बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में सऊदी अरब के गोलकीपर हामेद यूसुफ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पेनल्टी बचाईं और अपनी टीम की जीत के हीरो बने।

दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जापान को 2-0 से हराया। मैच में मूसा टोरे ने 49वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि जयलन पियरमैन ने 67वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। फाइनल मुकाबले में सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी।