Trending

महिला प्रीमियर लीग : यूपी वारियर्स में चामरी अटापट्टू की जगह इस खिलाड़ी की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज जॉर्जिया वोल महिला प्रीमियर लीग के शेष मैचों के लिए यूपी वारियर्स टीम में चामरी अटापट्टू की जगह लेंगी क्योंकि श्रीलंकाई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना हुई।

@wplt20

डब्ल्यूपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘‘यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के शेष मैचों के लिए चामरी अटापट्टू की जगह जॉर्जिया वोल को चुना है। अटापट्टू श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी।’’

जॉर्जिया एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने दूसरे ही एकदिवसीय मैच में शतक जड़कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन एकदिवसीय और एक टेस्ट के अलावा तीन टी20 मैच भी खेले हैं। जॉर्जिया 30 लाख रुपये में वारियर्स से जुड़ेंगी।

पांच मैच में चार अंक के साथ वारियर्स की टीम पांच टीम की लीग तालिका में चौथे स्थान पर है। वारियर्स का अगला मुकाबला तीन मार्च को लखनऊ में सबसे निचले स्थान पर काबिज गुजरात जाइंट्स से होगा।