Trending

चैंपियंस ट्रॉफी : बारिश की वजह से नहीं हो सका पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच, दोनों टीमों का सफर खत्म

चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मैच पाकिस्तान टीम और बांग्लादेश टीम के बीच खेला जाना था, जो बारिश के कारण बेनतीजा रहा है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार हो रही बारिश और गीले मैदान की वजह से टॉस भी संभव नहीं हो पाया।

@ICC

बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों का सफर बिना कोई मैच जीते ही खत्म हो गया। टूर्नामेंट का मेजबान देश पाकिस्तान ने इस बार निराश किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 60 रन से हारी थी।

फिर दूसरे मैच में भारत के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से हार मिली। ग्रुप-A में पाकिस्तानी टीम अंतिम चौथे स्थान पर रही। इस ग्रुप से न्यूजीलैंड और भारत की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की हुई है।

बांग्लादेश को अपने पहले मैच में भारतीय टीम के खिलाफ 6 विकेट से हारी थी। उस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम से तौहीद हृदोय ने शतक लगाया था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें 5 विकेट से हारी थी। ग्रुप-A में बांग्लादेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। उनका नेट रन रेट मेजबान पाकिस्तान से बेहतर साबित हुआ।