Trending

चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के विजेता बने भारत के रित्विक चौधरी बोल्लिपल्ली

कोलंबिया के निकोलस बारियेंतोस के साथ मिलकर भारत के रित्विक चौधरी बोल्लिपल्ली ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के आंद्रेस मोल्तेनी और मैक्सिमो गोंजालेस को सीधे सेटों में हराकर सैंटियागो में चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया।

साभार : गूगल

रित्विक और निकोलस की गैर वरीय जोड़ी ने गोंजालेस और मोल्तेनी को एक घंटा चले फाइनल में 6 . 3, 6 . 2 से हराया। उन्होंने मैच में 11 ऐस लगाये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एक ही लगा सके।