क्या किशोर कुमार को पहले ही हो गया था अपनी मौत का आभास? मौत से पहले मजाक में कही थी ये बात

क्या आप जानते हैं किशोर कुमार ने अपनी मौत की भविष्‍यवाणी पहले ही कर दी थी. इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे अमित कुमार ने किया था.

 बॉलीवुड के हरफनमौला सितारे किशोर कुमार अपने अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते थे. किशोर कुमार शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन स‍िंगर भी थे. वो अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते थे. उन्होंने कई ऐसे बेहतरीन गाने गए, जिन्हें लोग आज भी काफी पसंद करते हैं. 

वहीं उन्होंने प्रोडक्शन, म्यूजिक और डायरेक्शन की तरफ भी अपना टैलेंट दिखाया था. बता दें, किशोर कुमार का 13 अक्टूबर 1987 को 58 साल की उम्र में अपने घर पर निधन हो गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं किशोर कुमार ने अपनी मौत की भविष्‍यवाणी पहले ही कर दी थी. इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे अमित कुमार ने किया था. आइए आपको बताते हैं उनके बेटे ने क्या कुछ कहा….

अमित ने बताया किशोर कुमार को हो गया था मौत का आभास

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने ये खुलासा किया था कि उनके पिता को अपनी मौत का पहले ही आभास  हो गया था. अम‍ित कुमार ने बताया, ‘उस दिन, उन्होंने सुमि‍त (अमित के सौतेले भाई) को स्वीमिंग के लिए जाने से मना कर दिया था और वो बहुत परेशान थे कनाडा से मेरी फ्लाइट टाइम पर लैंड करेगी.

वह दिल के दौरे के लक्षणों से पीड़ित थे, लेकिन उन्होंने मजाक में कहा कि अगर हमने डॉक्टर को बुलाया, तो उन्हें दिल का दौरा पड़ जाएगा. उसी पल उन्हें अटैक आया और वो गिर गए. इससे पहले वह अपनी पत्नी लीना के साथ हंस रहे थे. लीना को पहले लगा कि वह कोई मजाक कर रहे हैं, लेकिन असल में कुछ और ही था.’