Trending
बुंदेसलीगा में बायर्न म्यूनिख और लीवरकुसेन की हार
शीर्ष पर चल रहे बायर्न म्यूनिख को दो गोल की बढ़त बनाने के बावजूद बोचुम के खिलाफ बुंदेसलीगा फुटबॉल मुकाबले में 2-3 से हारे, लेकिन बायर लीवरकुसेन की टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही। लीवरकुसेन शनिवार को वर्डर ब्रेमेन के खिलाफ 0-2 से हारी। ब्रेमेन ने सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर अपने पिछले पांच मैच गंवाए थे।

बायर्न 25 मैच में 61 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि लीवरकुसेन इतने ही मुकाबलों में 53 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बोरूसिया डोर्टमंड को भी ऑग्सबर्ग के खिलाफ 0-0 से हारी, जबकि स्टुटगार्ट को होल्सटेन किएल ने 2-2 से बराबरी पर रोका। वॉल्फ्सबर्ग और सेंट पॉली का मैच 1-1 से बराबर रहा जबकि फ्राइबर्ग और लेपजिग ने गोल रहित ड्रॉ खेला।