Trending
रेनेस के खिलाफ जीत, पेरिस सेंट जर्मेन का विजय अभियान जारी
स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे ऑसमेन डेम्बेले के दो गोल से पेरिस सेंट जर्मेन ने लीग वन फुटबॉल टूर्नामेंट में रेनेस को 4-1 से हराकर लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखा। डेम्बेले ने दोनों गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के पहले और चौथे मिनट में दागे।

ब्रेडले बार्सोला (27वें मिनट) और गोंजेलो रामोस (50वें मिनट) ने भी टीम की ओर से एक-एक गोल किया। रेनेस से एकमात्र गोल लिलियन ब्रेसियर ने 53वें मिनट में किया। लीग में अब तक अजेय पीएसजी के इस जीत से 25 मैच में 65 अंक हो गए हैं और टीम ने दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सिले पर 16 अंक की बढ़त बनाई। शनिवार को लेन्स के खिलाफ 0-1 से हारने वाले मार्सिले के 25 मैच में 49 अंक हैं।