अन्य प्रदेश
TheIndianView
April 20, 2026
सूरत से बंगाल तक ‘वोटर स्पेशल’ ट्रेन: ममता बनर्जी को चुनौती देने के लिए भाजपा की अनोखी रणनीति
TheIndianView
April 20, 2026
गुजरात : बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं, कांग्रेस थी जिम्मेदार, ओवैसी का तीखा हमला बोले- BJP को सिर्फ AIMIM ही रोक सकती है
TheIndianView
April 20, 2026
आई-पैक ने कर्मचारियों को 20 दिन की छुट्टी पर भेजा, तृणमूल कांग्रेस की वैकल्पिक टीम ने मोर्चा संभाला
TheIndianView
April 19, 2026
“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर कांग्रेस ने किया ‘पाप’, सजा भुगतनी होगी: सर्वानंद सोनोवाल
TheIndianView
April 19, 2026
तृणमूल का अर्थ है तोलाबाजी, तानाशाही और तुष्टीकरण : जेपी नड्डा
TheIndianView
April 19, 2026
विरुधुनगर के पास पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत
TheIndianView
April 19, 2026
बंगाल में प्रोटोकॉल तोड़कर झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को भी खिलाया
TheIndianView
April 19, 2026
महिला आरक्षण की राह में बाधा डालकर कांग्रेस और गठबंधन के दलों ने ‘महापाप’ किया है : विष्णुदेव साय
TheIndianView
April 19, 2026
कंगना रनौत ने नंदीग्राम में किया रोड शो, कहा-हर जगह केसरिया की रौनक
TheIndianView
April 19, 2026
तेनकासी : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तेनकासी जिले के वासुदेवनल्लूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आनंदन अय्यासामी के समर्थन में रोड शो किया। पुलियंगुडी सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से चिंतामणि बस स्टैंड तक निकले इस रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि द्रमुक ने तमिलनाडु के लोगों के साथ विश्वासघात किया है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। अपराध, बच्चों के खिलाफ हिंसा और दलितों पर अत्याचार में वृद्धि हुई है, जिसके लिए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन जिम्मेदार हैं। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री और विधायक विभिन्न घोटालों में लिप्त हैं, जिनमें आय से अधिक संपत्ति, अवैध रेत खनन और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि अवैध रेत खनन से हजारों करोड़ रुपये की लूट हुई है और राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कल्लाकुरिची में अवैध शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है। राज्य में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे लोगों की जान खतरे में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक मुद्दों पर भी उन्होंने द्रमुक पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी आस्थाओं का अपमान करती रही है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयानों से सनातन धर्म के प्रति उनकी सोच स्पष्ट होती है। साथ ही उन्होंने तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर में भक्तों को पूजा से रोकने के मामले को उठाते हुए कहा कि राजग की सरकार बनने पर श्रद्धालुओं के अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे। महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल को द्रमुक और उसके सहयोगियों ने रोक दिया। उन्होंने तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य पर कर्ज 10.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि विकास कार्यों का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा। केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र ने तमिलनाडु को 11 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन यह राशि जनता तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि राजग सरकार बनने पर जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि ‘डीएमके’ का मतलब दुरुपयोग, अनियमितता और अपराध है, जबकि ‘एनडीए’ न्याय, विकास और शांति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती है और आने वाला समय राजग के पक्ष में होगा।
Previous page
Next page