Trending
आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान बने फाफ डुप्लेसी
22 मार्च से खेले जाने वाले आईपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को सोमवार को उप कप्तान बनाया।

दिल्ली ने शुक्रवार (14 मार्च) को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान बनाया था। डुप्लेसी ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी वीडियो में कहा,‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं। दिल्ली की टीम शानदार है और खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। निश्चित तौर पर मैं खुश और तैयार हूं।’’ इस 40 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के पिछले तीन सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान रहा।
बेंगलुरु की टीम ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में कायम नहीं रखा था। दिल्ली ने डुप्लेसी को नीलामी में दो करोड रुपए में खरीदा था।
आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने अक्षर पटेल